हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home कारोबार देश का विदेशी...

    देश का विदेशी मुद्रा भंडार 588 अरब डॉलर के पार

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई (एजेंसी)। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ता हुआ 588 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 3.91 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब डॉलर पर रहा जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 584.11 अरब डॉलर पर था।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.41 अरब डॉलर बढ़कर 546.06 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 50.5 करोड़ डॉलर घटकर 35.46 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.51 अरब डॉलर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।