प्रशासन ने प्रस्ताव भेजकर शहरवासियों से मांगा सहयोग
श्रीगंगानगर (सच कहूं/लखजीत सिंह)। 6 जैड में स्थित कचरा डंपिंग यार्ड को खत्म करने के कार्य की समीक्षा के लिए देश की प्रतिष्ठित आईआईटी का सहयोग लेने जा रहा है। प्रशासन ने शहरवासियों व आंदोलन कर रहे ग्रामीणों से भी सहयोग मांगा है ताकि शहर का कचरा भी उठता रहे और डंपिंग यार्ड की समस्या का भी हल हो सके। प्रशासन ने प्रशासन का मानना है कि आईआईटी की टैक्निकल टीम कचरा डंपिंग यार्ड को खत्म करने की समीक्षा कर विस्तृत प्रस्ताव बनाकर देगी जिससे इस स्थल को कुछ ही महीनों में खत्म किया जा सकेगा। Sri Ganganagar News
प्रशासन ने इस आशय का ईमेल देश की सभी आईआईटीज को भेजकर इस संबंध में प्रस्ताव देने को कहा है। एसडीएम नयन गौतम का कहना है कि कचरा डंपिंग यार्ड को हटाने का कार्य एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है पर इसकी गति बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित आईआईटीज की टीम से प्रस्ताव मांगे हैं। जैसे ही कोई आईआईटीज इस संबंध में रूचि दिखाती है तो उसे कार्य देकर डंपिंग यार्ड को जल्दी से जल्दी खत्म करवाया जाएगा।
कचरा डंपिंग यार्ड की समस्या एक दो दिन में हल नहीं होने वाली
एसडीएम नयन गौतम का कहना है कि कचरा डंपिंग यार्ड की समस्या एक दो दिन में हल नहीं होने वाली। नए डंपिंग यार्ड स्थल पर कार्य शुरू होने के बाद भी दस से ग्यारह महीने में काम पूरा हो सकेगा । ऐसे में हमें शहरवासियों का सहयोग करना ही होगा। हमें हाईकोर्ट ने कचरा डालने से नहीं रोका है ऐसे में ग्रामीण प्रशासन का सहयोग करें।
नई प्रस्तावित जगह पर कचरा डंपिंग के सवाल पर एसडीएम व प्रशासक नगर परिषद ने कहा कि जिला कलेक्टर व अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर सीएमओ में मिलकर आ गए है। जयपुर में अभी तक नेतेवाला में ही डंपिंग यार्ड प्रस्तावित होने की बात कहीं गई है। इसके लिए हमने सभी विभागों से एनओसी ले ली है। अगर पंचायत उसकी जगह अन्य जगह उपलब्ध करवाती है तो उसके लिए जिला कलेक्टर को ही अधिकृत कर दिया गया है अब ग्रामीणों को जल्द से जल्द जगह उपलब्ध करवानी होगी। Sri Ganganagar News















