हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कार की टक्कर ...

    कार की टक्कर से दम्पति की मौत

    अलवर l राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर पुलिस थाना क्षेत्र घेघोली मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। उद्योग नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि मोहन सिंह एवं उसकी पत्नी शिमला कल रात को गोविंदगढ़ के समीप अलगानी गांव से बाइक पर बैठकर देसूला अपने घर पर आ रहे थे तभी घेघोली मोड़ के समीप कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक मोहन सिंह मोटरसाइकिल सुधारने का काम किया करता था और मोहन सिंह की शादी नौ महीने पहले शिमला के साथ हुई थी। शिमला के पेट में करीब आठ माह का बालक था और यह पिछले दो साल से देसूला गांव में मकान बनाकर रह रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गाड़ी को जप्त कर लिया और ड्राइवर मोके से फरार हो गया. पुलिस गाड़ी चालक की तलाश कर रही है। मृतको के शवों को आज यहां राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में आज सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।