हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दंपति पर लगाय...

    दंपति पर लगाया झूठे केस में फंसा कर 3 करोड़ मांगने का आरोप का

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी की एक महिला ने उसके पति को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर तीन करोड रुपए के लिए ब्लैकमेल करने और धमकियां देने के आरोप में जोधपुर के एक दंपति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार ताराचंद वाटिका के पास रहने वाली कविता अग्रवाल (32) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर जोधपुर में गंगानगर फांटा पाल गांव के नजदीक जेबी हाइट निवासी अजय मित्तल और उसकी पत्नी दीप्ति मित्तल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    कविता अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि अजय और दीप्ति विगत एक फरवरी को श्रीगंगानगर आकर उससे दो खाली चेक हस्ताक्षर करवा कर ले गए। फिर 15 फरवरी को शाम फोन करके धमकाया कि तीन करोड़ रुपए नहीं दिए तो उसके पति को दुष्कर्म के मुकदमे में गिरफ्तार करवा अदालत में चालान पेश करवा देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here