National School Handball Championship: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नैशनल स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को कांस्य पदक दिलाने वाली बाजेकां गांव की दोनों होनहार खिलाड़ियों का रविवार को पैतृक गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनको पंचायत भवन लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग ने गांव की इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को गांव के गौरव बताया। जानकारी अनुसार, बाजेकां की हैंडबॉल खिलाड़ी निशा पुत्री हरिभगवान व निशा पुत्री श्यामलाल ने हरियाणा का मान बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश के घुमरावीं में एक फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित 69वीं नैशनल स्कूल प्रतियोगिता के अंडर-19 में अपना दमखम दिखा। Sirsa News
बता दें कि सरसाजिले से इन दोनों खिलाडि?ों ने प्रदेश टीम में भागीदारी की। इस टूनार्मेंट में हरियाणा ने कांस्य पदक जीता जिसमें इन दोनों निशा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पदक विजेता इन बेटियों को पैतृक गांव बाजेकां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इन बेटियों को गांव लाने के लिए ग्रामीण गांव की सीमा पर ही पहुंच गए थे। जहां से ढोल की थाप नाचते हुए उन्हें पंचायत घर लाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह कंग ने कहा कि इन दोनों बेटियों पर पूरे गांव को गर्व है।
आज बाजेकां का नाम खेलों के क्षेत्र में प्रदेशभर में अलग पहचान बना रहा है। इस दौरान दोनों हैंडबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत ने गांव के हर खिलाड़ी को खेलों से जुड़ी तमाम सुविधाएं मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्यजन भी मौजूद रहे। Sirsa News















