हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सपा विधायक ना...

    सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में 13 को आयेगा फैसला

    Kairana News
    Kairana News: सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में 13 को आयेगा फैसला

    वर्ष-2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एवं गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को लेकर की थी अमर्यादित टिप्पणी

    • कानून-व्यवस्था के मद्देनजर दिनभर छावनी में तब्दील रहा जनपद न्यायालय परिसर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक चौधरी नाहिद हसन के खिलाफ विचाराधीन मामले में कोर्ट का फैसला 13 फरवरी को आएगा। विधायक पर वर्ष-2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किये जाने का आरोप है। मामले में सोमवार को कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने की संभावना के मद्देनजर जनपद न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। Kairana News

    सहायक अभियोजन अधिकारी उतेश जौहरी ने बताया कि 28 मार्च 2014 को कोतवाली शामली में तैनात एसआई दीक्षित त्यागी ने कैराना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक चौधरी नाहिद हसन के विरुद्ध धारा-171(छ) के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। आरोप था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती तथा गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था। नाहिद हसन उस वक्त कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।

    बाद में विवेचक ने मामले की तफ्तीश करके आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। यह मामला कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। वर्तमान समय मे जनपद में एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट न होने के चलते जनप्रतिनिधियों से सम्बंधित मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत कर रही है। सोमवार को मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई होनी थी। हालांकि शाम तक मामले में कोर्ट का फैसला नही आया। बताया जा रहा है कि कोर्ट मामले में अभी कुछ और बिंदुओं पर सुनवाई करना चाहती है, जिसके चलते मामले की अगली तिथि 13 फरवरी नियत की गई है। इस दिन विधायक के मामले में कोर्ट का फैसला आने की प्रबल संभावना है। सुनवाई के दौरान अभियोजन एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता भी कोर्ट रूम में मौजूद रहे।

    छावनी में तब्दील रहा जनपद न्यायालय परिसर | Kairana News

    सपा विधायक से जुड़े मामले में फैसला आने की संभावना को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड़ पर नजर आया। सोमवार को कोर्ट खुलते ही भारी पुलिस बल को जनपद न्यायालय परिसर में तैनात कर दिया गया था। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर करीब 50-60 पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में तैनात किए गए थे, जिनमें एक प्लाटून पीएसी बल भी शामिल था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत पुलिस बल का नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान कांधला थानाध्यक्ष क्षितिज कुमार, कचहरी सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक कामरान त्यागी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Punjab: जालंधर में हाई प्रोफाइल डकैती मामले पर पंजाब पुलिस ने दी बड़ी जानकारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here