हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    Bijli Bill News: ढाई साल बाद घर लौटे नरेश को थमाया विभाग ने 40 हजार का बिजली बिल

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: ढाई साल बाद घर लौटे नरेश को थमाया विभाग ने 40 हजार का बिजली बिल

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। सिसाना निवासी नरेश को उस समय गहरा झटका लगा जब वह करीब ढाई साल बाद अपने घर लौटा और बिजली निगम ने उसे लगभग 40 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया। नरेश का कहना है कि वह छोटे से मकान में रहता है । जिसमें केवल दो पंखे और दो बल्ब लगे हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ पिछले करीब ढाई साल से ससुराल में रह रहा था । जिस कारण उसका घर बंद पड़ा था। Kharkhoda News

    नरेश के बताया कि जब वह वापस गांव सिसाना पहुंचा तो इतना बड़ा बिजली बिल देखकर वह हैरान और परेशान हो गया। वह अपनी समस्या को लेकर लगातार बिजली निगम दफ्तर के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसकी सुनवाई नहीं हुई है। इस मामले में बिजली निगम के एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि उनके पास अभी तक लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– बाबू कांशी राम के लिए भारत रत्न की मांग वाला वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश प्रस्ताव विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित