हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी साध-संगत ने कुछ इस तरह मनाई….

    Saint Dr. MSG
    Saint Dr. MSG पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी साध-संगत ने कुछ इस तरह मनाई....

    सरसा। सच्चे दाता रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां मंगलवार शाम रोहतक के सुनारिया से उत्तर प्रदेश के बरनावा, जिला बागपत में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी आश्रम पधारे। पूज्य गुरु जी 21 दिनों की फरलो पर यूपी के आश्रम में आए हैं। पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन से साध-संगत की पावन अवतार महीने की खुशियां दोगुणी हो गई हैं।

    पूज्य गुरु जी अपने यू-ट्यूब चैनल पर लाईव हुए और साध-संगत को पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की बधाई देते भरपूर आशीर्वाद दिया। आप जी ने फरमाया कि साध-संगत ने पहले भी वचन माने थे और इस बार भी बरनावा नहीं आना, जैसे जिम्मेवार कहेंगे उसी के अनुसार ही चलना है। पावन अवतार माह में पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खबर मिलते ही देश-विदेशों में मौजूद करोड़ों की तादाद में साध-संगत के चेहरे फूलों की तरह खिल गए। साध-संगत ने एक-दूसरे को बधाईयां दी व मिठाईयां बांटी। वहीं पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में शाह सतनाम जी पुरा की साध-संगत ने रंगोली बनाकर व घी के दीप जलाकर खुशी का इजहार किया।

    पूज्य गुरु जी के अनमोल वचन

    प्यारी साध-संगत जी सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद… और एमएसजी भंडारा जो सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज का आने वाला है और एमएसजी भंडारे का महीना चल रहा है, उसकी आपको बहुत-बहुत बधाई हो। बहुत-बहुत सतगुरु परमात्मा आपको खुशियां दे। और आप सब खुश तो हो ही रहे हैं लेकिन आपसे गुजारिश है, प्रार्थना है कि आप यूपी मत आइएगा। वहां-जहां भी आपको जिम्मेवार सज्जन कहें, उसी के अनुसार आपको रहना है, उसी के अनुसार आपने चलना है, अमल करना है। सो आप सभी को बहुत-बहुत आशीर्वाद… आपने पहले भी अमल किया है और हमें पूरा-पूरा यकीन है कि आप इस बार भी पूरा-पूरा अमल करेंगे। सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद।
    – पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम
    रहीम सिंह जी इन्सा

    Saint-Dr.-MSG
    सरसा। पूज्य गुरु जी के शुभ आगमन की खुशी में साध-संगत ने रंगोली बनाकर व घी के दीप जलाकर खुशी का इजहार किया।
    Sirsa
    Sirsa

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here