हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home सरसा Ration Donati...

    Ration Donation: नेत्रदानी चांद कुमार इन्सां को कल्याण नगर की साध-संगत ने नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    Sirsa News
    नामचर्चा के दौरान ब्लॉक कमेटी सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह देती

    Ration Donation: परिजनों की ओर से 5 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के परशुराम चौक स्थित खजांची धर्मशाला में रविवार को ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से नेत्रदानी चांद कुमार इन्सां के निमित नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक के अलावा सचखंडवासी के परिजनों, संंगे संबंधियों ने शिरकत कर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नामचर्चा की समाप्ति पर स्वजन की ओर से फूड बैंक मुहिम के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन दिया गया। रविवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक आयोजित हुई निमित नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर किया गया। Sirsa News

    नामचर्चा के दौरान ब्लॉक कमेटी सचखंडवासी के परिजन जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटते।

    कल्याण नगर कमेटी ने स्वजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित | Sirsa News

    इसके पश्चात कविराजों ने भजनवाणी के माध्यम से प्रभु भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि नेत्रदानी चांद कुमार इन्सां का परिवार लंबे समय से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और वे हमेशा मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहते थे। सचखंडवासी चांद कुमार इन्सां के मरणोपरांत स्वजनों की ओर से उनका नेत्रदान किया गया। जो दो अंधेरी जिंदगियों में उजाला भरने का काम करेगी। परिवार के इस जज्बे को हम सलाम करते है। Sirsa News

    वहीं परिवार ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा है, जो काबिले तारीफ है। नामचर्चा के अंत में ब्लॉक कल्याण नगर की कमेटी की ओर से सचखंडवासी के परिजनों को नेत्रदान करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुत्र दीपांशु इन्सां,ब्लॉक कल्याण नगर से काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

    Run For Rania Marathon: रन फॉर रानियां मैराथन में दारा सिंह व मुक्ता रहे प्रथम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here