हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जिला जज ने सी...

    जिला जज ने सीजेएम व डीएम-एसपी के साथ कारागार का किया निरीक्षण

    Kairana News
    Kairana News: जिला जज ने सीजेएम व डीएम-एसपी के साथ कारागार का किया निरीक्षण

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा डीएम व एसपी के साथ में मुजफ्फरनगर जिला कारागार का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेलर को कारागार सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Kairana News

    मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली प्रतिभा ने बताया कि शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेलर को नियम, विनियम, निर्देश व आदेश दिए। जिला जज ने जेल में स्वच्छता के बारे में कई चिंताओं पर ध्यान आकर्षित किया। बैरक में रिसाव, पानी की टंकी के उचित स्थान, शौचालय की स्थिति व उच्च सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण करके बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिला जज ने बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछा, जिस पर बंदियों ने संतोष व्यक्त किया। Kairana News

    बैरक में निरुद्ध बंदियों को जेल मैनुअल, कारागार में स्थापित लीगल एवं क्लीनिक तथा विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। जनपद न्यायाधीश ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए सफाई-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने महिला बंदियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिला जज ने जेल अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने, शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने सम्बन्धी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम शामली अरविंद चौहान व एसपी रामसेवक गौतम भी मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Holiday News: ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा में 3 दिन का राजकीय शोक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here