हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Hanumangarh: महिलाओं की पहल से साकार होगा प्लास्टिक मुक्त हनुमानगढ़ का सपना : गौरव जैन

    Hanumangarh News
    Hanumangarh: महिलाओं की पहल से साकार होगा प्लास्टिक मुक्त हनुमानगढ़ का सपना : गौरव जैन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर हनुमानगढ़ में मेरी सहेली कपड़े की थैली, अभियान का शुभारंभ

    World Environment Day: हनुमानगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वीरा ग्रुप की ओर से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को मजबूती देते हुए मेरी सहेली कपड़े की थैली अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य घरेलू स्तर पर प्लास्टिक की खपत को रोकना और कपड़े की थैली, कुल्हड़ जैसे पर्यावरण मित्र विकल्पों को प्रोत्साहन देना है।कार्यक्रम का आयोजन टाउन की अल्फा सिटी में किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीअरोड़वंश सभा अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, अल्फा सिटी अध्यक्ष राजेश गोयल, डॉ. मदन पारीक, जीएम रिसोर्ट की निदेशक खुशबू अग्रवाल व पार्षद अर्चित अग्रवाल थे। Hanumangarh News

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष गौरव जैन ने की। वीरा ग्रुप की अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने बताया कि अगर घर की महिला यह निश्चय कर ले कि वह प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेगी, तो यह बदलाव की सबसे बड़ी शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि सब्जी खरीदने जैसे रोजमर्रा के कामों में महिलाएं प्लास्टिक का सबसे ज्यादा उपयोग करती हैं। ऐसे में संस्था द्वारा महिलाओं को उच्च गुणवत्ता की कपड़े की थैलियां निशुल्क वितरित की जा रही हैं, ताकि वे प्लास्टिक का विकल्प अपना सकें। इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा चाय व पानी के लिए डिस्पोजेबल कप की जगह मिट्टी के कुल्हड़ अपनाने का भी आह्वान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग का प्रयास करेंगे।

    महिलाओं की भागीदारी से जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है

    महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि वीरा ग्रुप की यह पहल न केवल प्रेरणादायक है बल्कि महिलाओं की भागीदारी से इसे जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं इस तरह की पहल का नेतृत्व करती हैं, तब समाज में वास्तविक बदलाव आता है। श्री अरोड़वंश सभा अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना ने भी इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया और कहा कि ऐसी सामाजिक गतिविधियों से ही शहर का भविष्य सुरक्षित और स्वच्छ बन सकता है। डॉ. मदन पारीक ने कहा कि हम भी अपने स्तर पर इस अभियान को समर्थन देंगे और इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही प्लास्टिक के कपों में चाय या पानी नहीं पीकर इस परिवर्तन का हिस्सा बनेंगे।

    इस अवसर पर सभी अतिथियों व प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और कपड़े की थैली व कुल्हड़ के नियमित उपयोग का वचन दिया। इस मौके पर कोमल मोरजानी, पायल छाबड़ा, अविशी छाबड़ा, रितिका छाबड़ा, मंजुला गर्ग, मीना गर्ग, प्रेरक्षा बांठिया, अंजुम जैन, अंजना जैन, संतोष बांठिया, कमलेश गर्ग, विनिता बैद, साक्षी बैद, अंजू बैद, रचना अग्रवाल, निधि शेखावत, रोमिका जिन्दल व अन्य सदस्य मौजूद थे। Hanumangarh News

    World Environment Day: साइकिल रैली के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश