हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एडिटर्स गिल्ड...

    एडिटर्स गिल्ड ने प्रेस की आज़ादी के लिए कानूनी सलाहकारों की समिति बनाई

    The Editors Guild

    नयी दिल्ली। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने देश में प्रेस की आज़ादी को सुरक्षित बनाये रखने के लिए जाने-माने कानूनविदों की सात सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है। गिल्ड द्वारा आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश में मीडिया पर अंकुश की घटनाओं को देखते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाए रखने के लिए इस समिति का गठन किया गया है जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जाने-माने अधिवक्ता कपिल सिब्बल श्याम दीवान राजीव नायर मेनका गुरुस्वामी प्रशांत कुमार तथा शाहरुख आलम जैसे लोग शामिल है।

    गिल्ड की प्रमुख सीमा मुस्तफा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रेस की आजादी को रोकने के मद्देनजर मीडिया इन सलाहकारों से कानूनी विचार विमर्श कर सके । विज्ञप्ति में भी कहा गया है की गिल्ड भविष्य में इस समिति का और विस्तार करेगा और मीडिया तथा अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़े अन्य कानूनविदों को भी इसमें शामिल करेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।