हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान इंजीनियर ने व...

    इंजीनियर ने वृद्धजनों के साथ सांझी की जन्मदिन की खुशियां

    Hanumangarh News
    इंजीनियर ने वृद्धजनों के साथ सांझी की जन्मदिन की खुशियां

    Birthday Celebration: हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद (National Youth Council) की ओर से मंगलवार को टाउन स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में इंजीनियर विशाल जैन पुत्र विजेंद्र जैन का जन्मदिन वृद्धजनों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी एसई शीशपाल, वृद्धाश्रम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मिड्ढा, राजेंद्र जैन, सहायक पोस्ट मास्टर विक्रांत जैन, ओम ईश्वर बठला थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय युवक परिषद जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने की। विशाल जैन ने वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा, उन्हें मिठाई और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। Hanumangarh News

    इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें गिरिराज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा और शंकर सैनी ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन के अनुसार परिषद के सदस्य अपना जन्मदिन, सालगिरह, पुण्यतिथि जैसे सभी मांगलिक अवसर वृद्धजनों के साथ मनाते हैं। इससे उन्हें आत्मिक सुख और संतोष प्राप्त होता है। वृद्धजनों को भी अपनेपन की अनुभूति होती है। इस मौके पर प्रदीप जैन, सुरेंद्र जैन, विमल खदरिया, सुभाष पारीक, रामगोपाल, सुरेंद्र तलवाड़िया, लक्ष्मी देवी जैन, प्रेमलता देवी, दर्शना देवी, शकुंतला देवी, उषा देवी, लवीना, पूजा, नमन, गर्वित, महेंद्र स्वामी, रोशनी स्वामी, गायत्री भार्गव, नाथूराम कालवा, इंद्रजीत कलाना, राजेंद्र सिंह, लेखराम आदि मौजूद रहे। Hanumangarh News

    कुरुक्षेत्र का यह पुलिस कर्मचारी सरसा की युवती से शादी करके बन गया चर्चा का विषय!