हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश सिरसा के इस ग...

    सिरसा के इस गांव में एक साथ तीन दोस्तों की चिता जलने से पूरे गांव में मातम

    Hoshiarpur News
    सांकेतिक फोटो

    सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

    रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार-राजेंद्र गाबा)। 8 बुर्जी गांव के नजदीक शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन दोस्तों का रविवार शाम को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। एक ही गांव के तीन नाबालिगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sirsa News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 8 बजे गांव 8 बुर्जी निवासी कृष्ण पुत्र संजय, कर्ण पुत्र बलदेव और राजवीर पुत्र बब्बू सिंह बाइक पर सवार होकर गांव अभोली की ओर जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में कृष्ण और कर्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजवीर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीनों बचपन के दोस्त थे और अक्सर साथ रहते थे। तीनों ही साधारण परिवारों से संबंध रखते थे और पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी में भी हाथ बंटाते थे। मृतक कृष्ण कक्षा दसवीं का छात्र था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। कर्ण नौवीं कक्षा में पढ़ता था और उसके परिवार में माता-पिता व दो बहनें हैं।

    राजवीर हाल ही में अपने ननिहाल 8 बुर्जी में रह रहा था

    राजवीर हाल ही में अपने ननिहाल 8 बुर्जी में रह रहा था और परिवार की मदद के लिए मजदूरी करता था। सूत्रों के अनुसार तीनों युवक शनिवार को शनि मंदिर में मत्था टेकने और प्रसाद लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। राजवीर को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शाम ढलते ही तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया। एक साथ तीन अर्थियां उठने से गांव में गहरा शोक छा गया। Sirsa News