हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home सरसा नेत्रदानी डबव...

    नेत्रदानी डबवाली के अशोक कुमार फुटेला इन्सां को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

    Sirsa News
    नामचर्चा में शब्द बोलते कविराज

    डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सचखंडवासी नेत्रदानी अशोक कुमार फुटेला इन्सां (56) बीते दिनों अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूर्ण कर सतगुरु जी के चरणों में जा विराजे। उनके निमित्त रखी गई श्रद्धांजलि नामचर्चा श्रद्धा व सत्संग भाव के साथ संपन्न हुई। नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक संदीप इन्सां द्वारा इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की गई। इसके पश्चात कविराज भाइयों द्वारा चेतावनी प्रथाएं शब्दों का भावपूर्ण गायन किया गया। इस श्रद्धांजलि नामचर्चा में शहर के गणमान्य व्यक्ति, रिश्तेदार तथा विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत बड़ी संख्या में उपस्थित रही। Sirsa News

    नेत्रदानी के परिजनों को सम्मानित करती ब्लॉक कमेटी।

    इस दौरान प्रेमी सेवक रामकृष्ण इन्सां व बृज सागर इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों की विस्तृत जानकारी साध-संगत को दी। अंत में ब्लॉक डबवाली कमेटी की ओर से शोक संतप्त परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की गई। सचखंडवासी के पुत्र लवकेश इन्सां ने बताया कि यह नेत्रदान जैसा प्रेरणादायक सेवा कार्य पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं और प्रेरणा से संभव हो सका।

    उन्होंने बताया कि अशोक कुमार फुटेला इन्सां ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त कर अपना जीवन मानवता भलाई कार्यों में समर्पित कर दिया था और अपने परिवार को भी सदैव नेक राह पर चलने की प्रेरणा देते रहे। अशोक कुमार फुटेला इन्सां अपने पीछे पत्नी सुरेश फुटेला इन्सां, पुत्र लोकेश इन्सां, पुत्रियां नेहा इन्सां व आरती इन्सां तथा दामाद अश्वनी इन्सां और योगेश इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। Sirsa News