हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पिता ने ही कल...

    पिता ने ही कलेजे की टुकड़े को उतार दिया मौत के घाट, बॉक्स में मिला शव

    Firozabad News
    Firozabad News: पिता ने ही कलेजे की टुकड़े को उतार दिया मौत के घाट, बॉक्स में मिला शव

    12 वर्षीय बालक का शव मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी में जुटी

    • पारिवारिक विवाद तथा शराब पीने का आदी बताया गया है राजेश

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिजौली में एक मकान में सोमवार को दस वर्षीय बालक का रक्तरंजित शव एक बॉक्स बरामद हुआ। शव में धारदार हथियार से काटने के निशान नजर आ रहे थे। जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप पहुंच गया। वहीं सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी समेत सीओ, शिकोहाबाद तथा मक्खनपुर थाना की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा वहां पर साक्ष्य संकलन किए गए। इधर बच्चे की हत्या उसके पिता द्वारा किया जाने की बात सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया। पत्नी ने भी अपने पति पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस की तीन टीम आरोपी पिता को गिरफ्तार करने में जुट गई हैं।

    जानकारी के अनुसार जिजौली निवासी मयंक राजपूत पुत्र राजेश कुमार का शव सोमवार को शाम के वक्त बॉक्स में होने की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर में ही बॉक्स में शव मिलने के बाद उसी पर हत्या का आरोप लगा। इधर बच्चे की मां उर्मिला राजपूत जो एक स्कूल में शिक्षिका हैं ने अपने पति राजेश पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं वारदात की बात सामने आने के बाद मक्खनपुर थाना प्रभारी चमन शर्मा मय पुलिस फोर्स के वहां पहुंचे। शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा पहुंच गए । वहीं एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी तथा शिकोहाबाद सीओ अमरीश कुमार भी घटना की जानकारी मिलती ही मौके पर पहुंचे । बताया गया कि बच्चा निकटवर्ती स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।

    एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने ये कहा | Firozabad News

    इस संबंध में एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी का कहना था कि 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है। शव पीएम के भिजवा दिया गया है। जांच पड़ताल में सामने आया के पति पत्नी में विवाद चल रहा था । वही राजेश कुमार शराब पीने का आदी था। पिता द्वारा ही बच्चे की हत्या करने की बात मां द्वारा बताई गई है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई थी, उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– निवेश के नाम पर 70 लाख की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार