हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश संविधान, लोकत...

    संविधान, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: मान

    Chandigarh
    Chandigarh संविधान, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: मान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस पर कहा कि पार्टी की संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लोगों को आप के स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुये लिखा कि पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है, जिसके विचारों की गूंज आज पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान दिवस पर गठित हुई इस पार्टी ने जहां आम लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली और मुफ्त स्वास्थ्य सेवायें जैसे अधिकार दिये, वहीं लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक भी किया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप पूरी मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से देश और राज्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here