हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    ट्रंप-बाइडेन के बीच आखिरी बहस को 6 करोड़ 30 लाख लोगों ने देखाः नील्सन

    Trump-Biden lashed out at each other in the last debate before the election

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई आखिरी बहस को छह करोड़ 30़ लाख लोगों ने देखा। नील्सन मार्केटिंग रिसर्च ने बयान जारी इसकी जानकारी दी। बयान में बताया गया कि तकरीबन छह करोड़ 30 लाख लोगों ने गुरुवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी बहस को देखा। पहले बहस के मुकाबले हालांकि इसमें गिरावट दर्ज की गयी। गत 29 सितंबर को हुई पहली बहस को सात करोड़ 31 लाख लोगों ने देखा था। इससे पहले 19 अक्टूबर 2016 को ट्रंप और तत्कालीन ड्रेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के बीच हुई आखिरी बहस को सात करोड़ 15 लाख लोगों ने देखा था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।