हमसे जुड़े

Follow us

27.3 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब में नशे...

    पंजाब में नशे का खात्मा करके ही दम लेगी भगवंत सिंह मान सरकार

    Punjab News
    Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाया भाजपा पर ये बड़ा आरोप!

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशे की समस्या को जड़ से उखाड़ने के लिए शुरू किए गए युद्ध को सफल बनाते हुए यह सरकार हर हाल में नशे को खत्म करके ही दम लेगी।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में शुरू की गई इस मुहिम के तहत पुलिस प्रशासन को पूरी छूट दी गई है कि वे नशे का कारोबार करने वाले समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें और समाज को नशा मुक्त बनाएं। भगवंत सिंह मान ने नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वे नशे का कारोबार बंद करके आत्मसमर्पण कर दें। आम लोगों को इस मुहिम का खुलकर हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे समाज विरोधी तत्वों के बारे में बिना देरी के सामने आएं और शिकायत करें, साथ ही नशे के खिलाफ युद्ध का हिस्सा बनें।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शारीरिक गतिविधियों, और संस्कृति से जोड़ा जाए ताकि वे इस सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपना जीवन स्वस्थ तरीके से जी सकें।

    पंजाब में नशे का शिकार हो चुके व्यक्तियों के सही इलाज और उनके पुनर्वास के लिए नशा छुड़ाऊ और पुनर्वास केंद्र लाभकारी साबित हो रहे हैं। पंजाब में इलाज के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने या अपना कारोबार शुरू करने के लिए भी पंजाब सरकार द्वारा पूरी तरह मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिन लोगों ने नशा बेचकर गैरकानूनी तरीके से घर या अन्य संपत्ति बनाई है, उनके घर ढहाए जाएंगे और बिना एफआईआर के उनकी बाकी संपत्ति भी कानून के अनुसार जब्त की जाएगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी इन नशा तस्करों की मदद करेंगे या उन्हें पनाह देंगे, उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब को रंगीला पंजाब बनाने का जो संकल्प लिया गया था, उसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन खड़ा करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने दोहराया कि जब तक नशा तस्करों और नशे को राज्य से खत्म नहीं किया जाता, पंजाब सरकार चैन से नहीं बैठेगी।