हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home कैथल HIV Positive ...

    HIV Positive Case: जिले में बढ़ रहा एचआईवी संक्रमित मरीजो का ग्राफ, ढाई हजार मरीजो की चल रही अस्पताल से दवाई

    Kaithal News
    Kaithal News: प्रतिकात्मक फाइल फोटो, जिला नागरिक अस्पताल कैथल

    वर्ष 2017 से लेकर अब तक 332 मरीजों की हो चुकी है एचआईवी से मौत

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। HIV Positive Case News: जिले में पिछले एक साल में एचआईवी संक्रमित मामले बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एचआईवी पर काबू पाने को लेकर जहां नागरिक अस्पताल में एआरटी सेंटर बनाया गया है तो वहीं कलायत, राजौंद, कैथल और पूंडरी में आइसीपीसी सेंटर भी बनाए गए है। मरीजों को काउसंलिंग व दवाइयां मुहैया करवाई जाती हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 को पार कर गयी गई है। Kaithal News

    वर्ष 2023 में 2800 मरीज सामने आए थे। वहीं, वर्ष 2024 में मरीजों की संख्या बढ़कर 3083 तक पहुंच गई है। सबसे अधिक पूंडरी खंड में पाए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले के 2497 मरीजों की दवाई अस्पताल से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रति माह 15 से 20 केस मिल रहे हैं। एआरटी सेंटर के अनुसार, इनमें 40 प्रतिशत संक्रमित केस सुई के संक्रमण के कारण आए हैं।

    पिछले 8 वर्ष में हुई 332 मौतें | Kaithal News

    वर्ष 2017 से लेकर अब तक 332 मरीजों की एचआईवी से मौत हो चुकी है। जिले में 18 साल से कम आयु के भी 98 मरीज हैं। पीड़ित व्यक्ति को सर्कार की तरफ से 2250 रुपये की राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में डी जाती है। एचआईवी का संक्रमित मरीज से दूसरे व्यक्ति के इसकी चपेट में आना, नशे करने के सीरिंज का प्रयोग करने के साथ-साथ माता से शिशु के बीच संक्रमण फैलना है।

    मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार स्क्रीनिंग करता है। जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल के साथ-साथ सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जांच हो रही है। पुष्टि होने के बाद नागरिक अस्पताल में खोले गए एआरटी सेंटर में मरीजों की काउंसलिंग कर दवाई दी जाती है।

    मरीजो को निशुल्क दी जाती है दवाईयां | Kaithal News

    नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि जिले में 3200 से अधिक मरीज इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है | एचआईवी एड्स की बीमारी से बचाव के लिए जिला नागरिक अस्पताल में ओएसडी केंद्र बनाया गया है। यहां पहुंचकर कोई भी मरीज बीमारी का इलाज करवा सकता है। इससे बचाव के लिए विभाग लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मरीजों को निशुल्क दवाई दी जाती है। इस बीमारी के पीड़ित को 2250 रुपये की राशि भी आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है।

    यह भी पढ़ें:– Natural farming: किसानों को बताया प्राकृतिक खेती का महत्व