हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Chandrayaan-3...

    Chandrayaan-3 On Moon: चंद्रयान से आई बड़ी खुशखबरी जिसे सुन आप भी कहेंगे, वाह क्या बात है…

    Chandrayaan-3 On Moon
    Chandrayaan-3 On Moon

    चेन्नई (एजेंसी)। Chandrayaan-3 On Moon: तीसरे भारतीय चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के जरिए ले जाए गए रोवर पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर मूनवॉक ‘माइकल जैक्सन एक्ट’ किया। लैंडर मॉड्यल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की, जिसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया और लैंडिंग के कारण धूल उड़ने के कुछ घंटों बाद रोवर को वहां से बाहर आया और धूल को साफ किया। इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की। उन्होंने बताया कि कि रोवर मून लैंडर के रैंप पर धीरे-धीरे लुढ़कने के बाद चला। Chandrayaan-3 On Moon

    Chandrayaan 3 Land on Moon: क्या आप जानते हैं कौन हैं वे हीरो, जिन्होंने भारत को चांद पर पहुंचाया

    मूनवॉक या बैकस्लाइड एक नृत्य चाल है जिसमें कलाकार पीछे की ओर सरकते हैं लेकिन उनके शरीर की हरकतें आगे की गति का संकेत देती हैं। मूनवॉक एक डांस मूव है जिसे माइकल जैक्सन ने 16 मई 1983 को ‘मोटाउन 25: यस्टरडे, टुडे, फॉरएवर’ पर बिले जीन के प्रदर्शन के दौरान किए था जो बाद बहुत लोकप्रिय हुआ था। उन्होंने टूर और लाइव प्रदर्शन में मूनवॉक को शामिल किया। माइकल जैक्सन को ‘बैकस्लाइड’ का नाम बदलकर मून वॉक करने का श्रेय दिया गया है और यह उनके नाम से जाना जाता है। Chandrayaan-3 On Moon

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here