हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मंडप छोड़ भागा...

    मंडप छोड़ भागा दूल्हा, दुल्हन ने धर दबोचा

    Ambala News
    सांकेतिक फोटो

    बरेली (एजेंसी)। करीब ढाई साल से जान-पहचान के बाद युवक और युवती ने विधिवत शादी (Marriage) करने का फैसला लिया। मंदिर में मंडप सजाया गया, मगर अचानक दूल्हे का मूड बदल गया और वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तब दुल्हन उसको पकड़ने निकल पड़ी। दूल्हा अभी बस में बैठकर जाने की तैयारी में ही था कि तभी दुल्हन ने उसे धर दबोचा और फिर शादी रचाई। लगभग ढाई घंटे तक पूरा ड्रामा चला।

    यह भी पढ़ें:– 2000 RUPEES: बैंक के अलावा यहां पर बदले जा सकेंगे 2 हजार के नोट

    आपसी सहमति के बाद लड़की वालों द्वारा भूतेश्वर नाथ मंदिर में मंडप सजाया गया। सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन खुद सजी बैठी थी, दूल्हे (Groom) का इंतजार हो रहा था। काफी देर तक दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा, तब दुल्हन ने उसको फोन लगाया और जानकारी ली, तब पता चला कि वह भागने की तैयारी में है। सजी सजाई दुल्हन मंडप से उठकर दूल्हे को पकड़ने गई। बस में बैठकर भाग रहे शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा में दुल्हन ने धर दबोचा। दुल्हे ने कहा कि वह अपनी माँ को लेने जा रहा है, उसके बाद वह खुद भी सजेगा संवरेगा और शादी करेगा। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और और भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सजे मंडप ले जाकर सात फेरे लिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here