हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गर्मी ने ढहाय...

    गर्मी ने ढहाया सितम: तापमान 44 डिग्री के पार

    Sri Ganganagar
    Sri Ganganagar: तपा श्रीगंगानगर पारा 47.6 विद्युत खपत 500 यूनिट के पार

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को सरसा सहित प्रदेश के अनेक जिलों में तापमान की सूई 45 डिग्री के आसपास छूने लगी थी। निरंतर बढ़े हुए तापमान में लोगों को काफी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। सुबह 11 बजे ही सूर्य पूरी तपन देने लगता है और लोग अपने घरों में दुबकने पर मजबूर होने लगते हैं। निरंतर पड़ रही गर्मी के चलते ज्यादातर लोगों ने अपनी दिनचर्या को भी पूरी तरह से बदल दिया है। लोग अपने आवश्यक काम अलसुबह करते हैं और शेष कार्य सूर्यास्त होने के बाद ही करने पर बल दे रहे हैं। इस मौसम में लोगों ने अपने खानपान को भी पूरी तरह से बदल दिया है। ज्यादातर शीतल पेय पदार्थों का ही उपयोग किया जा रहा है। तरबूज, खरबूजा, लस्सी व अन्य शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है।

     येलो अलर्ट से लोग अलर्ट, अभी 3 दिन और सताएगी गर्म हवा

    तपिश के कारण शहर के बाजार पूरी तरह से सुनसान नजर आने लगते हैं और ऐसे मौसम में लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को ऐसे गर्म तापमान से बचने की सलाह दी है। उन्होंने आह्वान किया है कि बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें। वहीं मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक हरियाणा में 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। बीच-बीच में शाम के समय हल्के बादल व कहीं-कहीं धूल भरी गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 जून के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में दो दिन तेज गर्म हवाएं चलेंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here