हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पांच घंटे के ...

    पांच घंटे के लिए के लिए अकेला छोड़ा था मकान, इतने में ही सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी

    Hanumangarh News
    पांच घंटे के लिए के लिए अकेला छोड़ा था मकान, इतने में ही सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अज्ञात चोरों ने जंक्शन के सेक्टर नम्बर 12 में दिनदहाड़े करीब पांच घंटों के लिए सूने छोड़े गए मकान में धावा बोलते हुए सोने-चांदी के जेवरातों, नकदी के अलावा एलसीडी पर हाथ साफ कर दिया। गृह स्वामी की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए बुधवार को जंक्शन पुलिस थाना में परिवाद प्रस्तुत किया गया। रामदेव मोदी पुत्र बजरंग लाल मोदी निवासी सेक्टर नम्बर 12, नजदीक बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा, जंक्शन ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह व परिवार के सदस्य अपने कार्य पर चले गए। Hanumangarh News

    पीछे से कोई व्यक्ति उसके मकान में घुसे और कमरे में रखी अलमारी से सोने का एक हार, एक जोड़ी कानों के झूमके, दो जोड़ी चांदी की पायजेब, पांच हजार रुपए की नकदी, कमरे में लगी एक एलसीडी चोरी कर ले गए। वह दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था एवं अलमारी में से सोने-चांदी के गहने, रुपए एवं कमरे में लगी एलसीडी गायब थी। उसने चोरी हुए सामान एवं चोरी करने वाले की तलाश एवं पूछताछ की परन्तु कोई पता नहीं चला। रामदेव मोदी ने मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की। Hanumangarh News

    Gold Price Today : सोने की कीमत में उछाल, चांदी भी उछली!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here