हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश Imd Alert: उम...

    Imd Alert: उमस भरी गर्मी से छूटे पसीने, जानिए कब होगी बारिश, आईएमडी ने दिया अपडेट

    Imd Alert
    Imd Alert: उमस भरी गर्मी से छूटे पसीने, जानिए कब होगी बारिश, आईएमडी ने दिया अपडेट

    weather update today: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। नई दिल्ली/हिसार। सावन का महीना मानसूनी बारिश का पीक महीना माना जाता है, परंतु इस बार सावन के शुरूआती दिन भी सूखे बीत चुके हैं। हरियाणा व पंजाब में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी ऐसी बरसात नहीं हुई, जिससे फसलों को फायदा मिल सका। भारत मौसम विभाग की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रवेश करने के बाद से लेकर अब तक हरियाणा में जहां 37 फीसदी तो पंजाब में 49 बारिश कम हुई। वर्तमान दौर में कम बारिश होने से सीधे तौर पर एक तरफ जहां फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर ह्यूमस भरी गर्मी बनी हुई है। Imd Alert

    School Holidays: 2 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज! जारी हुए आदेश, जानें कौन-कौन से जिले में रहेंगे बंद

    हरियाणा के महेंद्रगढ़,चरखी-दादरी,रेवाड़ी उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्से को छोड़कर शेष हरियाणा में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं यही स्थिति पंजाब की है। पंजाब के रूपनगर,शहीद भगत सिंह नगर,मोहाली फतेहगढ़ साहिब,फिरोजपुर व बठिंडा में सूखे की स्थिति बनी हुई है। लेकिन दूसरी ओर पठानकोट तरणतारण,मानसा व संगरूर में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। इसी प्रकार शुरूआती दौर में हिमाचल प्रदेश में चाहे बारिश हुई हो लेकिन वर्तमान में हिमाचल में भी बारिश का इंतजार हो रहा है। हिमाचल में बारिश कम होने के कारण विशेष कर बागवानी करने वालों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा दक्षिण से अब सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बढ़ने से अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं आने से मानसून में सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।

    अगले दो दिनों में पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। जिससे हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है। 27 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। बीच बीच में तेज हवाएं चलने की संभावना है,जिससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है। वर्तमान में हरियाणा व पंजाब में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पर बना हुआ है।

    तेलंगाना में अगले तीन दिनों में तेज हवाएं चलने के आसार | Imd Alert

    तेलंगाना के कई जिलों के कुछ स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के कई जिलों के विभिन्न स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है। राज्य के कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुयी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here