हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विकसित की जा ...

    विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त-डीटीपी नरेश कुमार

    Kharkhoda News
    विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त-डीटीपी नरेश कुमार

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज/हेमंत कुमार)। जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि जिला में विकसित हो रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण को शुरूआत में ही ध्वस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसके तहत खरखौदा की राजस्व संपदा में 03 एकड़ जमीन में विकसित की जा रही अवैध कालोनी का ध्वस्त किया गया। इस दौरान बनाए गए कच्चे रास्तों को उखाड़ा गया। इसके अलावा गांव सिसाना में अवैध रूप से बने धर्मकाटे पर भी तोडफ़ोड की गई। Kharkhoda News

    जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने आमजनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट ना खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद ना होने दें क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती। इसके अलावा प्लॉट लेने से पहले यह जरूर जांच ले कि कॉलोनी निर्माण करने के लिए सरकार द्वारा अनुमति ली गई है या नहीं। Kharkhoda News

    जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि जिला में किसी भी अवैध कालोनी का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। विभाग द्वारा जिला के सभी क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध कालोनी विकसित करता है तो उसके खिलाफ शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कॉम्पलैक्स के प्रथम तल स्थित जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। तोडफोड कार्यवाही के दौरान सहायक नगर योजनाकार अधिकारी अंजू जून सहित फील्ड स्टॉफ सहित पुलिस बल मौजूद रहा। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– एनडीपीएस मामले में 10 वर्ष कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here