आज से जमीनों के बढ़े हुए कलेक्टर रेट लागू, इतने फीसदी तक हुई बढ़ोतरी

Kaithal
Kaithal आज से जमीनों के बढ़े हुए कलेक्टर रेट लागू, इतने फीसदी तक हुई बढ़ोतरी

कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन| जिले में आज से जमीनों के बढ़े हुए कलेक्टर रेट लागू हो जाएंगे। 30 जुलाई को जारी सूचना में सुझाव और आपतियो के लिए जिला प्रशासन ने एक दिन का समय दिया था जोकि कल शाम समाप्त हो गया | वहीं प्रॉपर्टी डीलरो का कहना है कि प्रशासन को सुझाव और आपतियो के लिए समय ज्यादा देना चाहिए था | कृषि, निवासीय और वाणिज्य रेटों में 10 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते अब जमीन खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। शहर की ज्यादातर प्रापर्टी के रेट 10 से 20 फीसदी बढ़ाए हैं वहीं कृषि भूमि में 50 फीसदी तक भी बढ़ोतरी हुई है।

नए रेट लागू होते ही मकान , प्लाट, कृषि भूमि की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी | रजिस्ट्री पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी भी महंगी हो जाएगी | जगदीशपुरा में पहले कृषि भूमि का कलेक्टर रेट 45 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 63 लाख रुपए प्रति एकड़ हो गया है। यहां पर 40 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ गया है, अब यहां पर एक एकड़ की रजिस्ट्री करवाने में एक लाख 26 हजार रुपए की ज्यादा स्टांप ड्यूटी लगेगी।

10 प्रतिशत की बढ़ौतरी

उजाना, कठवाड़, कासान, काकीट, कुतुबपुर, क्योड़क, खनौदा, खुराना, खेड़ी शेरू, गुहणा, जसवंती, जाखौली, टीक, तारागढ़, दयौहरा, दिल्लोवाली, दीवाल, दवन, धनौरी, धुंधरेहड़ी, धौंस, नंद सिंहवाला, नैना, नौच, पट्टी गादड़ (सामान्य), जनता मार्कीट, अमरगढ़ गामड़ी, न्यू अशोका कॉलोनी, ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी, कंवल कॉलोनी फतीवाला, कपिल नगर, कबूतर चौक से जनता मार्कीट, कोलिया मार्कीट, रणधीर सिनेमा, लॉटरी मार्कीट, जालंधरी कॉलोनी, जिला परिषद जनकपुरी, जींद रोड देवी गढ़ से होते हुए, डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-21

15 प्रतिशत की बढ़ौतरी

गढ़ी पाडला, ग्योंग, तितरम, उद्योग मार्ग, ओल्ड करनाल रोड जाट स्कूल, पटेल नगर, सरगौदा कॉलोनी, रैली गोदाम विवेक नगर, सिक्का कॉलोनी बालाजी कॉलोनी।छोटी मंडी पंजाबी मार्कीट, पत्ती गादड़ प्राइम, आर. के. पुरम लाजवंती कॉलोनी (व्यावसायिक), एम.आई.टी.सी. कॉलोनी (व्यावसायिक), क्वालिटी होटल से नोता चौक, प्रोफैसर कॉलोनी (आवासीय), मॉडल टाऊन कुरुक्षेत्र रोड (प्रथम तल), शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2, सिटी थाना से पंजाब होटल, सुभाष नगर नानकपुरी, अतिरिक्त अनाज मंडी जींद रोड, प‌ट्टी डोगर चाही, प्यौदा कृषि चाही, बरटा कृषि चाही, भैणी माजरा कृषि चाही, सांपनखेड़ी (आवासीय)।

20 प्रतिशत की बढ़ौतरी

कुलतारण, चंदाना, नरड़, कंवल कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी (द्वितीय तल), राजेंद्रा कॉलोनी (व्यावसायिक), शहर की पुरानी आबादी, सनसिटी ग्राऊंड फ्लोर, सनसिटी फर्स्ट फ्लोर, 11 रुद्री मंदिर चंदाना गेट, कर्ण विहार (व्यावसायिक), शक्ति नगर पट्टी चौधरी (आवासीय), प्यौदा (निवासीय), सेगा कृषि चाही।

30 प्रतिशत की बढ़ौतरी

रेलवे गेट से सुपर मार्कीट, सनसिटी तृतीय तल, सनसिटी सैकेंड फ्लोर, पत्ती अफगान (आवासीय कॉलोनी), पत्ती कायस्थ सेठ नजदीक 19-1 (व्यावसायिक), पत्ती कायस्थ सेठ (कृषि), पत्ती चौधरी (कृषि), सांपनखेड़ी (कृषि चाही)।