कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित आठ शिकायती-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने की। Kairana News
इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित छह शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। इस दौरान अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अरुण मोतला, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई विपिन शर्मा, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– अबोहर की ‘आभा लाइब्रेरी’ समेत 275 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां बनीं मान सरकार की शान, और देश के लिए मिसाल















