हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Devendra Murder Case: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हरियाणा के देवेन्द्र हत्याकांड का मुद्दा

    Kairana
    Kairana: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हरियाणा के देवेन्द्र हत्याकांड का मुद्दा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Devendra Murder Case: तीन दिन पूर्व गांव मामौर के जंगल में हुई हरियाणा के किसान देवेंद्र की हत्या का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक के भाई ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर गम्भीर आरोप लगाए है। हालांकि पुलिस घटना में शामिल दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि घटना को अंजाम देते वक्त घायल हुए तीसरे हत्यारोपी का पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। Kairana

    विगत सोमवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के सनौली थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी किसान देवेंद्र की चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र की ओर से गांव मामौर निवासी नदीम, शोबान व फरमान निवासीगण ग्राम मामौर के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपी फरमान व नदीम को घटना वाले दिन शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। पकड़ा गया आरोपी नदीम मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली लगने के बाद घायल हो गया था। जबकि तीसरा आरोपी शोबान घटना को अंजाम देते वक्त घायल हो गया था, जिसका पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। Kairana

    गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हुआ है, जिसमें मृतक देवेंद्र के भाई ने सुरक्षा-व्यवस्था पर गम्भीर सवाल उठाए है। उसने हत्यारोपियों पर अपने भाई की चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही, पुलिस प्रशासन पर भी घटना से पूर्व की गई शिकायतों को गम्भीरता से लेने के आरोप लगाए है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। यदि मृतक किसान के किसी परिजन के साथ में पूर्व में कोई घटना हुई है तो लिखित शिकायती-पत्र दे। जांच करके कार्यवाही की जाएगी। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways Strike: रोडवेज कंडक्टर की पिटाई के विरोध में हिसार-फतेहाबाद-सरसा में रहा चक्का जाम