ताजेवाला की पश्चिमी यमुना नहर के किनारे स्थित खैर का जंगल तस्करों के निशाने पर कई बार हो चुकी है अवैध कटाई

Pratap Nagar News
Pratap Nagar News: ताजेवाला की पश्चिमी यमुना नहर के किनारे कटे खैर के पेड़ों की जांच करते कर्मचारी।

तस्कर आराम से कटाई करके मौके से पिकअप में भरकर ले गए खैर की लकड़ी।

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: सर्दी में धुंध के समय जिले के जंगल खैर तस्करों के निशाने पर है। खैर तस्कर कड़ाके की ठंड और कोहरे का जमकर फायदा उठा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही जंगलों पर भारी पड़ रही है।

गांव अराईयांवाला के समीप पश्चिमी यमुना नहर किनारे से घने कोहरे के दौरान रात के समय लकड़ी तस्करों द्वारा एक दर्जन खेर के पेड़ चोरी से काट लिए गए। वन विभाग की ओर से पेड चोरी की शिकायत थाना प्रताप नगर में दी गई है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के वनरक्षक, वन दरोगा आदि ने लकड़ी तस्करों द्वारा इस्तेमाल की गई पिकअप वाहन के निशान के आधार पर तस्करों की तलाश की जा रही है। Pratap Nagar News

बीती रात लकड़ी तस्करों ने पश्चिमी यमुना नहर किनारे संरक्षित जंगल से खैर के एक दर्जन पेड़ चोरी से काट लिए गए हैं। सुबह गस्त के दौरान वन विभाग की टीम को पेड़ चोरी का पता चल पाया। खैर तस्करों ने खैर कटाई के समय स्मैक और बीयर पी जिसके रैपर और खाली बोतले मौके पर ही पड़ी हुई है। इसका मतलब खैर तस्करों ने कर्मचारियों की लापरवाही का भरपूर फायदा उठाया है। ऐसा नहीं है इस जगह पर पहली बार खैर के अवैध कटान हुआ हो। इससे पहले भी यहां पर कई बार खैर की अवैध कटाई हो चुकी है। ताजेवाला की पश्चिमी यमुना नहर किनारे से खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इसी जगह से कई बार खैर के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो चुकी है। वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते जिले से खैर के जंगल समाप्त होते जा रहे हैं। हालात ये है कि जहां पहले खैर के घने जंगल होते थे अब वहां जंगलों में केवल खैर के पेड़ों के केवल अवशेष ही दिखाई देते है।

प्रताप नगर ब्लॉक के वन दरोगा संदीप कुमार ने बताया कि पेड चोरी की शिकायत थाना प्रताप नगर को दे दी गई है। मौके से पिकअप वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। लकड़ी तस्करों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नहर किनारे से 10- 11 पेड़ों के काट लिए जाने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लकड़ी तस्करों को काबू कर लिया जाएगा।

उधर कलसिया रेंज से भी खैर के पेड़ चोरी से काट लिए है और मामले में वन विभाग की ओर से 3 लोगों पर केस दर्ज करवाया गया है | Pratap Nagar News

मिली जानकारी के अनुसार खैर तस्करों ने गांव ताहरपुर के जंगल से खैर के पांच पेड़ चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन खैर तस्करों पर केस दर्ज किया है। कलसिया रेंज के वन राजिक अधिकारी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को क्षेत्र में गश्त कर रहा था।

इस दौरान उसे सूचना मिली थी कि खैर तस्करों ने ताहरपुर जंगल से खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचा। जांच करने पर जंगल से खैर के पांच पेड़ कटे मिले। उन्होंने बताया कि खैर के पेड़ गांव जैतपुर निवासी जब्बार, बिलाल और शमीम ने काट कर चोरी किए हैं। रेंज अधिकारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:– खरखौदा की विकास रैली पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी – राजवीर दहिया