हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अन्याय के विर...

    अन्याय के विरुद्ध धर्मयुद्ध है किसान आंदोलन : चढ़ूनी

    Gurnam-Singh-Chaduni

    बोले-जब तक चलेगा आंदोलन, तब तक हरियाणा में टोल फ्री (Gurnam Singh Chaduni)

    • अंबानी, अडानी और बाबा रामदेव के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान

    झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। हरियाणा किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने रविवार को डीघल टोल प्लाजा पर एक जनसभा को संबोधित किया। (Gurnam Singh Chaduni) चढ़ूनी ने कहा कि किसान आंदोलन अन्याय के विरुद्ध धर्मयुद्ध है। इसलिए अधिक से अधिक किसान इस आंदोलन में शिरकत करें। चढूनी ने कहा कि किसानों की लड़ाई अमीर बनने की नहीं बल्कि जिन्दा रहने की लड़ाई है, भूखमरी से बचने की लड़ाई है।

    •  भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।
    • पहले अंग्रेजों ने इसे लूटा, अब पूंजीपति लूटने में लगे हुए हैं।
    • चढूनी ने कहा कि ये आंदोलन सिर्फ किसान का नहीं बल्कि आम जनता का भी है।
    • चढूनी ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों को किसान की जमीन बेचना चाहती है।
    • उद्योगपति किसानों से कम दाम में फसल खरीद कर महंगे दामों में जनता को बेचेंगे।
    • इसलिए ये आंदोलन आम आदमी का भी आंदोलन है।
    • किसान ऐसा नहीं होने देंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।