हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सर्दी के चलते...

    सर्दी के चलते पशु-पक्षी व आमजन का जनजीवन अस्त-व्यस्त

    पहाड़ों में बर्फबारी से कोहरे की दस्तक लगातार जारी

    • गेहूं की फसलों के लिए कोहरा वरदान साबित, किसान खुश

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरे की लगातार दो सप्ताह से दस्तक बनी हुई है। जिसके चलते पशु-पक्षी व आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं इसे कोहरे की दस्तक से किसानों को काफी हद तक लाभ है, क्योंकि जितना अधिक नमी युक्त कोहरा होगा, उतना ही गेहूं की फसल को लाभ होाग। इससे किसानों को पानी की बचत भी होती है। यदि सूखा कोहरा गिरता है तो वह किसानों की फसलों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन फिलहाल नमी युक्त कोहरा लोगों के लिए किसानों के लिए काफी लाभदायक बन रहा है।

    यह भी पढ़ें:– NEET की तैयारी कैसे करें | Neet ki taiyari kaise karen

    वहीं दूसरी तरफ कोहरा व ठंड के चलते आम जनजीवन को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को कोहरे में काफी परेशानियां हो रही है। कुछ मीटर की दूरी पर ही वाहन गायब हो जाता है। जिससे सड़क हादसे होने का भी अंदेशा बना रहता है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों व वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है कि सड़क के नियमों का पालन करें। गाड़ी को धीरे चलाएं। इस प्रकार के टिप्स पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस दे रही है। सामाजिक संगठन भी इस बारे में जागरूक कर रहे हैं।

    पशुपालकों व किसानों का कहना है कि यह कोहरा पशु-पक्षी व जनजीवन के लिए नुकसानदायक है। जिसके लिए उन्हें सावधानी बरतनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यह कोहरा फसलों के लिए काफी लाभदायक है। क्योंकि फसलों पर कोहरा गिरने से उनकी फसलों में पानी की बचत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि ठंड के चलते उनके रोजमर्रा के कार्यो पर भी काफी असर पड़ रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here