हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Solar Eclipse 2025: साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण, किस दिन और किस समय होगा?

    Solar Eclipse

    साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितम्बर की रात 10 बजकर 59 मिनट पर आरम्भ होकर 22 सितम्बर की भोर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस बार ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह दृश्य मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के दक्षिणी भागों से देखा जा सकेगा। Solar Eclipse 2025

    ज्योतिषीय स्थिति

    यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। इस समय सूर्य, चन्द्रमा और बुध एक ही राशि में उपस्थित रहेंगे, जिसे ज्योतिष में बुधादित्य योग कहा जाता है। यह वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा, जो पितृपक्ष की समाप्ति के अवसर पर लगेगा। Solar Eclipse 2025