हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भक्ति, संस्का...

    भक्ति, संस्कार और उत्साह के साथ हुआ महायज्ञ का समापन

    Kairana News
    Kairana News: भक्ति, संस्कार और उत्साह के साथ हुआ महायज्ञ का समापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Mahayagya News: चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ एवं संगीतमय वैदिक रामकथा का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ में समापन हुआ। बुधवार को पंडित विजय भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। वेदमंत्रों की पवित्र गूंज से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हो उठा। अंतिम दिवस के यजमान डॉ0 अजय अग्रवाल, अमन अग्रवाल, गौरव सिंघल, सोनू तंवर, दीपक बंसल, गौरव गोयल, राजीव बंसल एवं राजीव वर्मा सपत्नीक रहे। उन्होंने आहुति देकर विश्व कल्याण एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रसिद्ध भजनोपदेशक संदीप गिल आर्य ने रामायण के राम-रावण युद्ध प्रसंग का संगीतमय एवं प्रभावशाली चित्रण किया।

    उनके स्वर में गूंजे ‘राम का नाम लेकर जो मर जाएंगे, वो अमर नाम कर जाएंगे तथा राम जी की सेना चली, पापियों के नाश को राम जी की सेना चली आदि भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति-भाव से सराबोर कर दिया। पूरा पांडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के सभी यजमानों को पुस्तक, फोटो एवं कैलेंडर भेंट करके सम्मानित किया गया। युवा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उनका विशेष सम्मान किया गया। अंत में प्रधान कुलदीप सिंघल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    तत्पश्चात आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अमन रूहेला, मंत्री विजेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष नरेश, अभिषेक आर्य, संजय राजवंशी, कमल सिंघल, सोनू बंसल, श्यामलाल, गौरव सिंघल, राजीव राजवंशी, आर्यन बंसल, प्रवीण, राहुल, अनु, सतेंद्र, संयम, अंकित जिंदल, राजीव आर्य, राजकुमार सेन, प्रमोद रंग वाले, अक्षय आर्य, निखिल आर्य, विजयलता, रेशु, रेनू राजवंशी, सुमति, अनीता, मनु, अवयांश, शिवाय, यजुष, पार्थ आर्यन, केशव, शालू, वैशाली, शालिनी, रूबी सिंघल, प्रतिमा आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने गांव लचकाणी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण