हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More

    Diwali Festival: दीपावली पर्व को लेकर महापौर ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश!

    Jaipur News
    Diwali Festival: दीपावली पर्व को लेकर महापौर ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश!

    जयपुर (सच कहूं /गुरजंट सिंह धालीवाल)। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने दशहरा एवं दीपावली Diwali  2024 पर्व पर विद्युत, सफाई, आवारा पशुओं, अस्थाई अतिक्रमण, बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयुक्त रूकमणि रियाड़ एवं अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार मौजूद रहे। Jaipur News

    महापौर ने कहा कि दशहरा एवं दीपावली पर्व को देखते हुये नगर निगम ग्रेटर की टीम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही समय-समय पर रात्रिकालीन सफाई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जायेगा। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये सभी जोन उपायुक्त फील्ड में जाये तथा सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिये धरातल पर कार्य करें।

    सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों को गौशाला भेजा जाये | Jaipur News

    महापौर ने निर्देश दिये कि सड़कों पर बेसहारा गायों को गौशाला भेजा जाये जिससे कोई भी बेसहारा पशु पटाखे आदि से दुर्घटनाग्रस्त ना हो। इसके साथ ही दीपावली पर घरों में सफाई से निकले हुये अनावश्यक सामान को जो किसी जरूरतमंद के काम आ सकता है उस सामान को आरआरआर सेन्टर के माध्यम से नि:शुल्क रूप से जरूरतमंद ले सकते हैं।

    महापौर ने कहा कि बारिश के दौरान जो सड़कें टूट गई है जिनमें गड्ढे पड़ गये है। उनकी मरम्मत की जाये तथा 26 अक्टूबर से पहले सभी सड़कों की मरम्मत एवं पेचवर्क का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जहां वार्डो में जहां आवश्यकता हो वहां लाईट भी लगाई जाये। दीपावली पर जयपुर जगमग हो इसके लिये हरसंभव प्रयास किया जाये। महापौर ने कहा कि जिस प्रकार से बाजारों को सर्वश्रेष्ठ रोशनी के लिये पुरस्कृत किया जाता रहा है उसी प्रकार संबंधित व्यापार मण्डल को स्वच्छ बाजार का अवार्ड दिया जायेगा। नवाचार के तहत गौमय दीपक 150 वार्ड में दिये जाएंगे सभी प्रमुख चौराहों को दीपक से सजाएंगे। करीब 2.50 लाख गौमय दीपक से जयपुर को जगमग किया जायेगा। Jaipur News

    Rajasthan Free Scooty Yojana: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2024 के लिए आवेदन शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here