हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home चंडीगढ़ हरियाणा शहर स...

    हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 के तहत शहरी क्षेत्रों को मिलेगा स्वच्छ व सुंदर रूप

    Chandigarh News
    Chandigarh News: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 के तहत शहरी क्षेत्रों को मिलेगा स्वच्छ व सुंदर रूप

    25 नवंबर तक चलेगा महाअभियान, प्लास्टिक मुक्त बाजार पर दिया जाएगा जोर

    • सरकारी, निजी कार्यालयों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर चलेगी स्वच्छता ड्राइव
    • डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व सीएंडडी डंपिंग पॉइंट होंगे साफ

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Chandigarh News: हरियाणा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आरंभ किए गए ‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान- 2025’ के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। यह विशेष अभियान आगामी 25 नवंबर, 2025 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना, कूड़ा-करकट प्रबंधन को सुदृढ़ करना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत सरकारी, निजी कार्यालयों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। साथ ही, सड़कों, ड्रेनों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव, चौकों का सौंदर्यीकरण और सड़कों पर उपयुक्त साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने के साथ-साथ सी एंड डी अपशिष्ट डंपिंग पॉइंट, खुले क्षेत्रों और खाली भूखंडों को साफ किया जाएगा।

    जनभागीदारी के लिए किया जा रहा जागरूक | Chandigarh News

    प्रवक्ता ने बताया कि जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज और स्कूल के छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, गैर-सरकारी संस्थाओं के सदस्यों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रीन एवं स्वच्छ हरियाणा के तहत कॉलोनियों, बाजारों, स्कूलों, पार्कों और सड़कों के किनारे वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा और पार्कों में कूड़ेदानों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पार्कों में गंदगी न फैले। ओपन जिम की मरम्मत व रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा। सफाई मित्र वॉकथॉन का आयोजन भी किया जाएगा।

    शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर चलाया सफाई अभियान

    हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत सिरसा जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर परिषद और नगर पालिकाओं द्वारा बाजारों, कॉलोनियों, गलियों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों बस स्टैंड, आईटीआई चौक, सब्जी मंडी, डबवाली रोड आदि का निरीक्षण और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। Chandigarh News

    प्लास्टिक बैन संबंधी भी जागरूकता मुहिम

    उन्होंने बताया कि शहरों में विशेष तौर पर प्लास्टिक बैन के बारे जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विशेष पहल करते हुए बाजारों/मंडियों में विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहाँ नागरिक प्लास्टिक कचरा जमा करेंगे और उसके बदले उन्हें कपड़े के थैले और पौधे वितरित किए जाएंगे। साथ ही, स्वच्छता संबंधी आदतों और पर्यावरण संरक्षण विषयों पर मॉल या बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

    बेसहारा पशुओं को भेजा जाएगा गौशाला

    प्रवक्ता ने बताया कि ‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025’ के तहत शहरों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला/नंदीशाला में स्थानांतरित किया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा, नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर नगर निकाय विशेष अभियान चलाकर जनभागीदारी के साथ सड़कों, बाजारों और पार्कों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देकर न केवल त्योहारों की रौनक को बढ़ाना है, बल्कि स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करना है। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा में इन बच्चों को मिलेंगे 4 हजार रुपये महीना आर्थिक मदद, सरकार ने शुरू की ये योजना