हमसे जुड़े

Follow us

35.7 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ क्रशर में हथि...

    क्रशर में हथियार लेकर घुसे बदमाशों ने मुनीम से लूटे 1 लाख रुपए

    Lehragaga News
    Lehragaga News: घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार गिरफ्तार

    यमुनानगर के कोहलीवाला की घटना, दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम (despoil)

    यमुनानगर | कोहलीवाला स्टोन क्रशर जोन में शुक्रवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने (despoil) हथियारों के बल पर क्रशर की अलमारी  में रखे एक लाख रुपए लूट लिए। सेफ से रुपए उठाते समय जल्दबाजी में लुटेरों के हाथ से 3500 रुपए नीचे फर्श पर गिर गए। पैसे उठाते समय बदमाशों के चेहरे क्रशर पर लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गए। क्रशर संचालक ने तुरंत लूट की सूचना खिजराबाद पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मुआयना किया व बदमाशों की तलाश की है। संचालक के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।

    लुटेरे युवा थे और एक के पास तमंचा व दूसरा हाथ में तलवार थी

    रोजाना की तरह विक्रम रात को दफ्तर में मुंशी संजय व एक अन्य कर्मचारी को छोड़ कर घर आ गए। रात 1.30 बजे दो बदमाश कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर क्रशर के आफिस में घुसे। मुंशी ने बताया कि दोनों लुटेरे युवा थे और एक के पास तमंचा व दूसरा हाथ में तलवार थी। दोनों ने ही चेहरे पर नकाब डाला हुआ था।

    • मुंशी ने बताया कि अंदर आते ही उन्होंने सेफ की चाबी मांगी।
    • ना-नुकर करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी।
    • एक बदमाश ने सेफ को खोला और अंदर एक स्थान पर रखे एक लाख व एक अन्य पैकेट में रखे 3500 रुपए निकाल लिए।
    • जल्दबाजी में लुटेरों के हाथ से 3500 रुपयों का पैकेट नीचे गिर गया।
    • उन्होंने फर्श पर गिरे रुपए उठाए।
    • क्रशर संचालक ने बताया कि बदमाश क्रशर पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं।
    • सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रशर जोन के रास्तों पर लुटेरों की तलाश की।
    • एसएचओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।