हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिन दहाड़े पल...

    दिन दहाड़े पल्सर सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से लूटे 7 लाख फायरिंग करते हुए फरार

    Sirsaganj News
    Sirsaganj News:

    घर से निकलते ही तीन बदमाशों ने तमंचा के बल पर नोटों से भरा थैला लूटा गल्ला की आढत पर जा रहा था व्यापारी | Sirsaganj News

    सिरसागंज (सच कहूँ/अशोक कुमार)। Sirsaganj News: नगर के सिरसा गेट के पास तीन पल्सर सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े घर से निकल कर गल्ला मंडी आढत पर जा रहे गल्ला व्यापारी से नोटों से भरा थैला लूट लिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये घटना की सूचना पर एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह, सीओ सिरसागंज अरुण कुमार चौरसिया थाना प्रभारी वैभव कुमार के साथ पुलिस मौके पर पहूँची घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश रविवार को नगर के गांधी मंडी एमजी पुरम में तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 7 लाख और एक सोने का आभूषण लूट ले गये। राकेश जैन उर्फ गुड्डू पुत्र गोपीचंद जैन निवासी एमजी पुरम गांधी मंडी सिरसागंज फिरोजाबाद की नवीन मंडी समिति सिरसागंज में गल्ला एवं बारदाने की आढत है। Sirsaganj News

    रोज की भाँत गल्ला व्यापारी घर से निकलकर आढत पर जा रहे थे। घर से निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे तीन पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग करते हुए व्यापारी की स्कूटी में रखें 7 लाख लूट लिये और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए घटना के बाद नगर के व्यापारियों में दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया वही मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह, सीओ सिरसागंज के साथ पुलिस एंव समाजसेवी डॉक्टर गुरुदत्त घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे कैमरा की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही।

    गल्ला व्यापारियों ने की हड़ताल | Sirsaganj News

    नवीन गल्ला मंडी समिति सिरसागंज के व्यापारियों का कहना है कि जब तक घटना का खुलासा नहीं हो जाता तब तक गल्ला मंडी में कोई भी व्यापारी गल्ला नहीं खरीदेगा गल्ला मंडी बंद रहेगी। अगर घटना का जल्दी खुलासा नहीं किया गया तो सभी गल्ला व्यापारी धरना प्रदर्शन करेंगे।

    पीड़ित व्यापारी राकेश चंदोरिया ने बताया कि वह अपने घर से रोजाना की तरह नवीन मंडी समिति सिरसागंज मैं गल्ला बारदाने की आढत पर जाने को घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाये बैठे तीन पल्सर सवार बदमाशों ने मुझे रोककर और स्कूटी में रखा 7 लाख रुपये नोटों से भरा थैला व एक घर का आभूषण एंव डॉक्यूमेंट चेक आदि लूट कर फरार हो गए। Sirsaganj News

    वही एसपी ग्रामीण का कहना कि आज सुबह 8:15 बजे गल्ला व्यापारी अपनी गल्ले की आढत पर जा रहे थे तभी गांधी मंडी गेट के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने अवैध असलाह के दम पर व्यापारी का थैला छीन कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए हैं पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची 15 शिकायतें, तीन निस्तारित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here