हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Haryana Weath...

    Haryana Weather News: कसूतै जाड्ड़े गेल्यां नए साल का आगाज! सरसा जाड्ड़े में ठिठुरा

    Haryana Weather News
    Haryana Weather News: कसूतै जाड्ड़े गेल्यां नए साल का आगाज! सरसा जाड्ड़े में ठिठुरा

    Haryana Weather Today: अलाव का सहारा लेते नजर आए लोग

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। पहाड़ा मैं लगातार बर्फबारी होण तै इबकी बार कसूतै जाड्डे गेल्यां नए साल का आगाज होया सै। साल के पहलै दिन लोग गर्म कपड़या में लिपटे नज़र आए अर स्कूलां की छुट्टी होण करकै बालÞक रिजाइयां में दुबके रहे। खेत-खलिहान और सड़क किनारै कई जगायां पै तो लोग अलाव का सहारा लेंदे भी दिखे। इसे हालत में इब सबनै सावधानी बरतण की जरूरत सै, क्योंकि अस्पतालां मैं भी लगातार खाँसी, जुकाम अर सर्दी के मारे मरीज़ बढ़ण लाग रे सैं। Haryana Weather News

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 जनवरी तक ठंड का यही प्रकोप जारी रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक शीत दिवस की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सर्दी के इस मौसम में आमजन के साथ-साथ प्रशासन को भी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के सरसा जिले में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं दूसरे नंबर पर नारनौल जिला सबसे अधिक ठंडा रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार हिसार का न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में 3 जनवरी तक 2 से 3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। इस दौरान पहाड़ों की तरफ से उत्तर पश्चिम हवा चलने से शीत दिवस बनने की भी संभावना है। Haryana Weather News

    14 जिलों में शीत लहर का अलर्ट

    हरियाणा आगामी दो दिनों तक हिसार, सरसा, फतेहाबाद, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के 11 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में मौसम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान कोहरे वाले स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में नमी बढ़ने के कारण ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान वायुमंडल के ऊपरी हिस्से में घना कोहरा छाने से धूप भी नहीं निकल पा रही, जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट के चलते अधिक ठिठुरन महसूस की जा रही है।

    4 से 7 जनवरी के बीच 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे

    आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश में ठंड का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहने की संभावना है। 4 जनवरी और उसके बाद 7 जनवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों में मौसम में बदलाव व तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

    कहाँ कितना रहा न्यूनतम तापमान? | Haryana Weather News

    सरसा 3.6
    नारनौल 4.2
    हिसार 4.8
    महेंद्रगढ़ 5.7
    जींद 6.3
    सोनीपत 6.7
    गुरुग्राम 7.2
    रोहतक 7.3
    पानीपत 7.7
    करनाल 8.0
    पलवल 8.4

    Alien Existence News: बादलों में दिखे एलियन! वीडियो वायरल!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here