हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश सुशांत मामले ...

    सुशांत मामले में जांच के अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने की खबर निराधार: सीबीआई

    CBI Direct Authority

    नयी दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने स्पष्ट किया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में वह अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और मामले की जांच जारी है। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि मीडिया के कुछ हिस्सों में यह खबर प्रकाशित और प्रसारित हो रही है कि सीबीआई सुशांत मामले की जांच में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है और जल्द ही इसकी जांच बंद हो जायेगी। गौड़ ने कहा कि मीडिया की ये खबरें निराधार एवं कोरी अफवाह है और जांच फिलहाल जारी है। गौरतलब है कि बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिये थे, जिसेे सुशांत की गर्लफ्रेंड एवं मॉडल रिया चक्रवर्ती ने उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। अंतत: शीर्ष अदालत ने सीबीआई जांच पर अंतिम मोहर लगा दी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।