हमसे जुड़े

Follow us

17.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नये मामलों की...

    नये मामलों की रफ्तार धीमी, 88 लाख कोरोनामुक्त

    Corona Recovery Rate

    नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की रफ्तार दूसरे दिन भी धीमी रही और स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले कम हुए और इसकी दर 4.83 पर आ गयी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 41,810 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 93.92 लाख हो गया। इस दौरान 42,298 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ कोरोना को शिकस्त देने वालों की तादाद 88 लाख हो गयी। सक्रिय मामलों में 984 की गिरावट के साथ यह संख्या 4.53 लाख पर आ गयी। इसी अवधि में 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,36,696 हो गया है। देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 93.71 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर अभी 1.46 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सक्रिय मामले सबसे ज्यादा 1940 रहे जबकि दिल्ली में सर्वाधिक 6512 मरीज स्वस्थ हुए , हालांकि मृतकों की संख्या यहीं सबसे अधिक 89 रही। कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर अब 90,965 हो गये हैं। राज्य में 88 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,986 हो गया है, वहीं अभी तक 16.76 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5.26 लाख से अधिक हो गयी , हालांकि सक्रिय मामले 950 बढ़कर 64,964 हो गये हैं जबकि 2196 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1603 कम होकर अब 36,578 हो गयी है। वहीं अब तक 8998 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 5.16 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।