हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चलती रेल से ग...

    चलती रेल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, ससुराल जा रहा था युवक

    Train-Accident

    अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तहसील क्षेत्र के गांव 75 जीबी के पास चलती रेल से गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त 87 जीबी निवासी गोबिंद कुमार पुत्र हरिराम के रूप में हुई,। पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उक्त युवक अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल शिवपुरी जाने के लिए अनूपगढ़ से रवाना हुआ था। पुलिस थाना के हवलदार पदम सिंह ने बताया कि गोबिंद सुबह सवा 10 बजे अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली रेल से ससुराल जाने के लिए श्रीबिजयनगर के लिए रवाना हुआ।

    रेल के चलने के बाद गांव 75 जीबी आने पर वह लघु शंका के लिए कोच के द्वार के पास आया तो अचानक वह रेल से नीचे गिर गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना का उसकी पत्नी को पता नहीं चला। उसने श्रीबिजयनगर स्टेशन पर उतरकर अपने पति की तलाश की लेकिन वह उसे नहीं मिला तो वह अपने गांव 87 जीबी वापस आ गई। वहीं दूसरी तरफ रेल से गिरे युवक के मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शव की शिनाख्त के सोशल मीडिया पर फोटो को वायरल किया। शाम लगभग 5 बजे शव की शिनाख्त गांव 87 जीबी निवासी 30 वर्षीय गोबिंद के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने मोर्चरी में रखे शव की गोबिंद का होने की पुष्टि कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तरफ से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर पोस्टामर्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlinked in , YouTube  पर फॉलो करें।