हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बिना परमिशन उ...

    बिना परमिशन उड़ रहा था पैराग्लाइडर, कै्रश

    Paraglider sachkahoon

    शहीद उधम सिंह पार्क के पेड़ों में अटका

    • चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने हिरासत में लिया

    • पंजाब के लुधियाना निवासी परमजीत सिंह चला रहा था

    फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फतेहाबाद के आसमान में सुबह से ही एक पैराग्लाइडर उड़ता नजर आया। पैराग्लाइडर (Paraglider) दो-तीन घंटों तक शहर के आसमान में चक्कर काटता रहा, जिसे देखकर लोग रोमांचित रहे तो वहीं किसी हादसे का अंदेशा बना रहा और हुआ भी ऐसा ही, जब पैराग्लाइडर चार मरला कॉलोनी स्थित शहीद उधम सिंह पार्क में धड़ाम से नीचे आ गिरा और पेड़ों में जा अटका। बताया जा रहा है कि इंजन में दिक्कत आने पर चालक उसे पार्क में उतारना चाह रहा था।

    अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्क पास ना होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि पैराग्लाइडर के चालक को कोई चोट नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक पेड़ से नीचे उतर गया। पुलिस ने नीचे उतरते ही चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि हमारी तरफ से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

    अचानक बंद हो गया पंखा

    जानकारी के अनुसार गुरु रविदास जयंती को लेकर आयोजित शोभा यात्रा पर फूल बरसाने को लेकर पंजाब के लुधियाना से पैराग्लाइडर 45 हजार रुपये में किराये पर मंगवाया गया था। मंगलवार सुबह यह पैराग्लाइडर (Paraglider) पहुंच भी गया। इस पैराग्लाइडर को पंजाब के लुधियाना निवासी परमजीत सिंह चला रहा था, जो फौज से रिटार्यडमेंट हो चुका है।

    बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे जैसे ही पैराग्लाइडर थाना रोड के पास पहुंचा तो पंखा बंद हो गया। जिससे चालक परेशान हो गया। चालक को पास में बने पार्क दिखाई दिया। जिसके बाद उसने पार्क के अंतर ही लैंडिंग करवानी चाही, लेकिन पार्क में वृक्ष होने के कारण वह उसके ऊपर अटक गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here