हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश 249 भारतीयों ...

    249 भारतीयों को लेकर बुकारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ विमान

    Ukraine Russia Conflict sachkahoon

    नयी दिल्ली l सरकार की ओर से युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine Russia Conflict) में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऑपरेशन गंगा के तहत 249 भारतीयों को लेकर विशेष विमान ने रविवार देर रात रोमानिया की राजधानी बुकारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

    इस बात की जानकारी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट कर दी। उन्होंने देर रात ट्वीट किया, “भारतीयों को स्वदेश वापस लाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। पांचवीं ऑपरेशन गंगा फ्लाइट 249 भारतीय नागरिकों को लेकर बुकारेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना।”

    उल्लेखनीय है कि सरकार एयर इंडिया के विशेष विमान के जरिए यूक्रेन (Ukraine Russia Conflict) में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अभियान चला रही है। सरकार ने इस अभियान को ऑपरेशन गंगा नाम दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here