हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ आचार संहिता ल...

    आचार संहिता लागू होने के बाद 57 करोड़ से अधिक की जब्ती: सिबिन सी

    Chandigarh News
    Chandigarh News: आचार संहिता लागू होने के बाद 57 करोड़ से अधिक की जब्ती: सिबिन सी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran By Election: पंजाब विधानसभा की तरनतारन सीट के उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 57 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की है। मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने मंगलवार को बताया कि तरन तारन में सात अक्तूबर को आचार संहिता लागू होने से लेकर तीन नवंबर तक पंजाब पुलिस ने 51,429.50 लीटर शराब (मूल्य 32 लाख 89 हजार 160 रुपये), 21,811.10 ग्राम नशीले पदार्थ (मूल्य 56 करोड़ 67 लाख 10 हजार 500 रुपये), 9 लाख 73 हजार 480 रुपये नकद, तथा 37 लाख 85 हजार 700 रुपये मूल्य का अन्य सामान जब्त किया है।

    सिबिन सी ने बताया कि पुलिस प्रशासन को तरनतारन में 24 घंटे नाकों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी या किसी अन्य प्रकार का सामान मुफ्त बांटने वालों के खिलाफ भी सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि तरनतारन हलके में कुल 1,92,838 मतदाता हैं।

    इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और आठ तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल सेवा मतदाता 1357, 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता 1657, एनआरआई मतदाता 306, तथा दिव्यांग मतदाता 1488 हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 3,333 मतदाता हैं। इसके अलावा 114 मतदान केंद्र स्थानों पर कुल 222 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 60 शहरी और 162 ग्रामीण मतदान केन्द्र शामिल हैं। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब की इस योजना ने रचा इतिहास, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान