हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कार्यक्रम आयो...

    कार्यक्रम आयोजित करके कोतवाल को किया सम्मानित

    Kairana News
    Kairana News : कार्यक्रम आयोजित करके कोतवाल को किया सम्मानित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: सोमवार को कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डॉ. राजेन्द्र कुमार एवं योगाचार्य मोहनलाल आर्य ने कोतवाली प्रभारी को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत होने के चलते पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। Kairana News

    उन्होंने शुभकामनाएं ज्ञापित करते हुए उनके उज्ववल भविष्य की भी कामना की। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भी सम्मान प्रदान जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त करके राष्ट्र और समाज की सेवा हेतु निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन में विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धुओं एवं बहनों का प्रशंसनीय योगदान रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एसडीएम ने बुलाई बैठक, नहीं पहुंचे एसडीओ, इंजीनियरों को कहा : आप बहाने मत बनाइए!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here