हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश प्रताप नगर से...

    प्रताप नगर से ताजेवाला-लाल ढांग की सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा

    Pratap Nagar News

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। प्रताप नगर से ताजेवाला लाल ढांग तक जाने वाली सड़क की हालत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, वहीं सड़क के बरम भी काफी क्षतिग्रस्त और गहरे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन सड़क किनारे फिसलकर पलट रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। Pratap Nagar News

    ग्रामीण सतीश कुमार, योगेश कुमार, परवेज, विकास और जान मोहम्मद ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा कई बार एनएचएआई से सड़क की मरम्मत और बरम को ठीक किए जाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्या की ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क और बरम की समुचित मरम्मत की जाए, भविष्य में दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

    करवाया जा रहा मरम्मत कार्य: महेंद्र सिंह | Pratap Nagar News

    लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन महेंद्र सिंह ने इस बारे में कहा कि मार्ग की मरम्मत करवाई जा रही है, सड़क किनारे भी मिट्टी व गटका डलवाया गया था जिन स्थानों पर रह गया है वहां भी जल्दी ही बरम भरे जाएंगे।