हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव ...

    लोकसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री आज खरगोन में करेंगे सभा को संबोधित

    Lok Sabha Election

    खरगोन (एजेंसी)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन आज मध्यप्रदेश के खरगोन में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। आज शाम लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार समाप्त हो जाएगा। मोदी की ये आमसभा इस प्रचार की आखिरी सभा है। ऐसे में सभी की निगाहें इस सभा की ओर टिकी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी इस सभा को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी के प्रयासों में जुटी है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक श्री मोदी सुबह करीब साढ़े 11 बजे इस सभा को संबोधित करेंगे। खरगोन संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के गजेंद्र पटेल का कांग्रेस के डॉ गोविंद मुजाल्दा से मुकाबला हो रहा है। खरगोन समेत प्रदेश की आठ संसदीय क्षेत्रों इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, मंदसौर, खंडवा और रतलाम लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होना है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।