हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Punjab Sakhi Shakti Mela: पंजाब सखी शक्ति मेले में जोगियों की बीन बनी आकर्षण का केंद्र

    Ludhiana News
    Ludhiana News: रंगों और परंपराओं से मेले की रौनक बढ़ाते कलाकार।

    सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Sakhi Shakti Mela: खन्ना के दुशहरा ग्राउंड में सजा पंजाब सखी शक्ति मेला अब पूरे जोश में है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं और मंच पर चल रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मैदान में बीन जोगी अपने हुनर का प्रदर्शन कर मेले में आए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। उप-मंडल मजिस्ट्रेट स्वाति टिवाणा ने बताया कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा भेजे गए अन्य राज्यों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। Ludhiana News

    इसके अलावा लुधियाना जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से मेले में समां बांध दिया है। शाम को पंजाबी के नामवर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। हरियाणा से आई 9 सदस्यीय बीन जोगियों की टीम के सदस्य संजय नाथ ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से इस कला से जुड़ा है और देश-विदेश के मेलों में प्रस्तुति देता रहा है। उन्होंने कहा कि खन्ना के मेले में दर्शकों द्वारा उनकी कला को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। उनकी टीम इटली, दुबई और फ्रांस जैसे देशों में भी प्रदर्शन कर चुकी है। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– रोकटोक बनी जानलेवा, बेटियों ने ही कर डाली पिता की हत्या