हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश Imd Alert: सि...

    Imd Alert: सितंबर में फिर लौटेगा बारिश का दौर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

    Imd Alert
    Imd Alert: सितंबर में फिर लौटेगा बारिश का दौर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Imd Alert: भारत में सितंबर महीने की शुरूआत के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट दिया है।

    दिल्ली-एनसीआर: फिलहाल इंतजार करना होगा | Imd Alert

    राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बारिश के बाद बढ़ी नमी से असहजता और बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के खास आसार नहीं हैं। ऐसे में राजधानी के लोगों को बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

    यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश

    मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
    उत्तर प्रदेश: कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच समेत आसपास के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
    बिहार: कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

    पहाड़ी राज्यों में अलर्ट, यात्रा के दौरान बरतें सावधानी

    इस बार मानसून पहाड़ी इलाकों पर ज्यादा मेहरबान है।
    उत्तराखंड: कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।
    हिमाचल प्रदेश: यहां भी भारी बारिश का पूवार्नुमान है।
    ऐसे में अगर कोई यात्री पहाड़ी राज्यों की यात्रा की योजना बना रहा है, तो उसे सावधानी बरतनी चाहिए।

    समय से पहले आया मानसून

    गौर करने वाली बात यह है कि इस साल मानसून ने सामान्य से पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया। साल 2020 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून ने तय समय से पहले पूरे भारत में दस्तक दी है। इससे कृषि और जलस्रोतों को तो फायदा हुआ है, लेकिन कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी दिक्कतें भी सामने आई हैं।
    इस तरह सितंबर में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जिससे गर्मी और उमस से राहत तो मिलेगी लेकिन पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी जरूर बरतनी होगी। Imd Alert

    यह भी पढ़ें:– रालोद गरीब, मजदूर और दलित वर्ग की सशक्त आवाज़ है: नरेंद्र खजूरी